BSF DG नितिन अग्रवाल और स्पेशल DG वाईबी खुरानिया को पद से हटाया गया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी (पश्चिम) वाईबी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी अग्रवाल (1989 बैच) और ओडिशा कैडर के खुरानिया (1990 बैच) को उनके होम कैडर (अग्रवाल को केरल और खुरानिया को ओडिशा) वापस भेज दिया गया है।


