रक्षा मंत्रालय ने 6 कंपनियों पर लगे प्रतिबंध को 3 साल के लिए बढ़ाया
भारत सरकार ने 6 रक्षा फर्मों पर प्रतिबंध को 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। इसमें सिंगापुर टेक्नोलॉजीज़ काइनेटिक्स लिमिटेड, इज़रायल मिलिट्री इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, टीएस किसान ऐंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, आरके मशीन टूल्स लिमिटेड, राइनमेटल एयर डिफेंस (ज़्यूरिख) और कॉरपोरेशन डिफेंस (रूस) शामिल हैं। इन कंपनियों को अप्रैल 2012 में 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।
read more at ANI


