Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्टीव स्मिथ ने जड़ा 36वां टेस्ट शतक, की जो रूट और राहुल द्रविड़ की बराबरी

short by रघुवर झा / on Friday, 7 February 2025
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने जो रूट (इंग्लैंड) और राहुल द्रविड़ (भारत) की बराबरी कर ली है। दुनिया में सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़ने के मामले में स्मिथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।