टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर रोहित की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के एलान को लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने '🥹💔' इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। समर्थन के लिए शुक्रिया।"
read more at Instagram


