लाहौर में एक के बाद एक कई धमाकों के बाद घरों से बाहर निकले लोग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर में गुरुवार सुबह कई धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों द्वारा शेयर किए गए विज़ुअल्स में लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में आसमान में धुएं का गुबार नज़र आ रहा है।
read more at ABP न्यूज़


