भारतीय सेना को सपोर्ट करने के बजाय कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन कर रही है: पीएम मोदी
असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों और घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना का साथ देने के बजाय राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती है। पीएम ने कहा कि घुसपैठियों द्वारा ज़मीन हड़पने और जनसांख्यिकी बदलने की साज़िश को बीजेपी नाकाम कर देगी।
read more at भाषा


