तमिलनाडु में भाषा विवाद के बीच रेलवे स्टेशन के हिंदी में लिखे नाम पर पोती गई काली स्याही
तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति विवाद के बीच अज्ञात लोगों ने पोलाची रेलवे स्टेशन के साइनबोर्ड पर हिंदी में लिखे नाम पर काली स्याही पोत दी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ ने दोषियों की पहचान कर ली है और रेल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बकौल रेलवे अधिकारी, साइनबोर्ड को तुरंत साफ कर दिया गया।
read more at ABP Live


