'आप' नेता सत्येंद्र जैन को मिली ज़मानत, जल बोर्ड से जुड़े मामले में हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व मंत्री और 'आप' नेता सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने जैन को गुरुवार को ₹2 लाख के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। इस मामले में उन्हें ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
read more at इंडिया टीवी


