कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिए रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल
भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल 23 जनवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मैच में कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिए खेलेंगे। पंजाब की टीम का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन 'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार गिल ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। गिल आखिरी बार 2022 में रणजी ट्रॉफी में खेले थे।
read more at भाषा


