Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्मी के 12 हथियार और 1000 कारतूस चोरी करने वाले पर हुआ खुलासा, 'अंदर के आदमी' का आया नाम

short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 11 September, 2026
मद्रास रेजिमेंट की आर्मरी से चोरी हुए 12 हथियार और 1000+ कारतूस के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बकौल तेलंगाना पुलिस, चोरी के पीछे 2 महीने पहले रिटायर हुआ सेना का एक अधिकारी है और उसके महबूबनगर स्थित घर से हथियार, मैगज़ीन, गोलियां और दूरबीन बरामद हुईं। मामले में एक अधिकारी समेत 3 लोगों से पूछताछ हो रही है।