Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटे जुनैद को फिल्में करने से पहले बस से भारत की यात्रा करने की सलाह दी थी: आमिर

short by श्वेता भारती / on Thursday, 10 October, 2024
अभिनेता आमिर खान ने बताया है कि बेटे जुनैद को फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने और हिंदी फिल्में करने से पहले बस से कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा करने की सलाह दी थी। आमिर ने बताया, "मैंने जुनैद को इन जगहों की स्थानीय संस्कृति के बारे में जानने को कहा था...यह यात्रा वो सिखाएगी जो कोई कॉलेज/स्कूल नहीं सिखा सकता।"