नवदीप के सिल्वर मेडल को गोल्ड में बदला गया, पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का 7वां गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में मेन्स जैवलिन थ्रो- एफ41 के फाइनल में रजत जीतने वाले 23-वर्षीय भारतीय जैवलिन थ्रोअर नवदीप के मेडल को गोल्ड में बदल दिया गया है। मौजूदा पैरालंपिक्स में भारत का यह 7वां गोल्ड है। दरअसल, नवदीप दूसरे स्थान पर रहे थे और पहले स्थान पर रहने वाले ईरानी जैवलिन थ्रोअर को इवेंट के बाद डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया।
read more at Paralympics


