Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निजी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे नायब तहसीलदार का यूपी में पुलिस ने काटा चालान

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 17 June, 2024
बहराइच (यूपी) में निजी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे एक नायब तहसीलदार का पुलिस ने चालान काटा है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। नायब तहसीलदार से एक पुलिसकर्मी 'क्या आप कार पर लाल बत्ती लगाने के लिए अधिकृत हैं' पूछता दिख रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वीआईपी कल्चर' पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
read more at Public