Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के काफिले की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 पुलिसकर्मी घायल

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 9 February 2025
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के काफिले की एक कार सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरी जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।