कोहली की चोट गंभीर नहीं है, वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे में वापसी करेंगे: शुभमन गिल
भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने कहा है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को कटक (ओडिशा) में होने वाले दूसरे वनडे में वापसी करेंगे। गिल ने कहा, "उनकी (कोहली) चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने बुधवार को अच्छा अभ्यास किया था लेकिन गुरुवार की सुबह उनके घुटने में कुछ सूजन थी। वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे में वापसी करेंगे।"
read more at भाषा


