Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दस्तावेज़ में 'अस्वीकृत' से 'अ' हटाकर एमपी में किया गया ₹65 लाख का घोटाला

short by खुशी / on Saturday, 27 December 2025
मंडला (एमपी) में एक सहकारी बैंक में ₹65 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जांच में पाया गया कि 2011 में 'अल्प बचत साख सहकारी समिति' के एक अस्वीकृत लोन को दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ कर 'अ' अक्षर हटाकर 'स्वीकृत' किया गया और ₹38 लाख को बढ़ाकर ₹65 लाख कर लोन स्वीकृत कराया गया।