Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत शिफ्ट हुई 23 वर्षीय फ्रेंच डिज़ाइनर ने इस शहर को बताया 'सबसे सुरक्षित'

short by खुशी / on Tuesday, 9 September, 2025
भारत में रह रही जूलिया चैन्यू नामक 23-वर्षीय फ्रेंच डिज़ाइनर ने अहमदाबाद (गुजरात) को सबसे सुरक्षित शहर बताया है। जूलिया ने X पर लिखा, "1-साल से अहमदाबाद में हूं...इससे ज़्यादा सुरक्षित कभी महसूस नहीं हुआ...यहां रहना बहुत अच्छा है।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसपर खुशी जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "अपना खूबसूरत अनुभव साझा करने के लिए शुक्रिया।"
read more at Hindustan Times