Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली को लाओ, उसे टनल निर्माण के लिए क्वॉलिफाई कर देता हूं: मज़ाक में गडकरी

short by रौनक राज / on Tuesday, 3 September, 2024
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा है, "सुरंग निर्माण के संयुक्त उद्यम में विदेशी कंपनियों को 51% और भारतीय कंपनियों को 49% हिस्सेदारी मिलनी चाहिए…ताकि स्टैंडर्ड अच्छा हो।" उन्होंने मज़ाक में कहा, "(फिलहाल) दिल्ली में कोई ब्यूटी पार्लर चलाने वाली हो…उसे लाओ...मैं उसे टनल निर्माण के लिए क्वॉलिफाई कर देता हूं…(लेकिन) यह बेतुका है।"