सरकार ने क्यों 50% तक बढ़ाई हैं 8 ज़रूरी दवाओं की कीमतें?
सरकार ने अस्थमा, ग्लूकोमा और अन्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली 8 ज़रूरी दवाओं की कीमतें 50% तक बढ़ा दी हैं। सरकार ने बताया कि दवा कंपनियों ने लागत बढ़ने के चलते दाम बढ़ाने की मांग की थी। सरकार के अनुसार, कीमतें नहीं बढ़ाने से कुछ कंपनियां इन दवाइयों का उत्पादन बंद कर सकती थीं जिससे इनकी आपूर्ति घट जाती।
read more at न्यूज़24 हिंदी


