राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा: सीएम नीतीश के बेटे निशांत के विरोध में पटना में लगे पोस्टर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की चर्चा के बीच उनके विरोध में कथित तौर पर कांग्रेस की ओर से पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है, "राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा।" आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, "बीजेपी अपने समर्थकों से माहौल बनवा रही है।"
read more at हिन्दुस्तान


