Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में इतने कांग्रेस विधायक रह गए हैं कि एक बोलेरो में आ जाएंगे: संजय जायसवाल

short by Himanshu / on Tuesday, 9 December 2025
पश्चिम चंपारण (बिहार) से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "राहुल ने बिहार में 20-दिन पर्यटन किया...चुनाव की घोषणा होते विदेश चले गए।" जायसवाल ने कहा, "अगर अगली बार राहुल आए...तो कांग्रेस के सारे विधायक एक बोलेरो में आ जाएंगे।" बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं।
read more at X