सेबी प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले: 'आप'
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए। 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "सेबी प्रमुख और उनके पति का पैसा मुखौटा कंपनियों में निवेश किया गया था। यह तथ्य सुप्रीम कोर्ट से क्यों छिपाया गया?"
read more at भाषा


