स्पेस में 2025 तक फंसे रहने पर सुनीता विलियम्स के शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ सकते हैं?
अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फरवरी 2025 तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में फंसे रह सकते हैं। पिछले अध्ययनों में पता चला है कि पृथ्वी के मुकाबले स्पेस में बोन डेंसिटी और मांसपेशियों की गुणवत्ता का क्षरण तेज़ी से होता है। कम ग्रैविटी होने से दिमाग के फ्लूइड्स-संरचना पर प्रभाव पड़ता है। हृदय-संबंधी रोगों का भी खतरा बढ़ सकता है।


