बिहार में रिटायर्ड महिला टीचर की गला रेतकर की गई हत्या, घर पर मिली खून से लथपथ लाश
पटना (बिहार) में 77-वर्षीय रिटायर्ड महिला टीचर की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। टीचर की खून से लथपथ लाश शनिवार सुबह घर पर मिली जिसके बाद घरेलू सहायिका समेत 2-लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीचर के पति का 2022 में निधन हो गया था और उनके 2-बेटे दिल्ली व देहरादून में रहते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


