दिवंगत उद्योगपति राहुल बजाज की बेटी सुनैना केजरीवाल का कैंसर से हुआ निधन
मुंबई में दिवंगत उद्योगपति राहुल बजाज की बेटी 53 वर्षीय सुनैना केजरीवाल का कैंसर से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनैना 3 साल से कैंसर से पीड़ित थीं। सुनैना कमलनयन बजाज हॉल ऐंड आर्ट गैलरी की निदेशक थीं और उनके परिवार में केदारा कैपिटल के संस्थापक व उनके पति मनीष केजरीवाल और 2 बेटे हैं।


