ट्रंप से बातचीत के बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, बच्चे समेत 5 लोगों की हुई मौत
यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर गुरुवार रात रूस के ड्रोन हमले में एक वर्षीय बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी के मुताबिक, हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। इन हमलों से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की फोन पर बात हुई थी।
read more at भाषा


