सुनिए, ऐसा नहीं करना है: बाल ठाकरे का नाम लेकर शपथ ले रहे सांसद से प्रोटेम स्पीकर
महाराष्ट्र के हिंगोली से लोकसभा सांसद चुने गए शिवसेना (यूबीटी) के नागेश बापूराव पाटिल आष्टिकर ने मंगलवार को सांसद के रूप में शपथ लेते हुए शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का उल्लेख किया। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें टोककर कहा, "सुनिए, ऐसा नहीं करना है। जो शपथ-पत्र में लिखा है...वही पढ़िए।" इसके बाद आष्टिकर ने शपथ-पत्र पढ़ा।
read more at हिन्दुस्तान


