Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आनंद महिंद्रा ने मच्छर मारने वाले 'मिनिएचर कैनन' का वीडियो किया शेयर, बताया 'घर का आयरन डोम'

short by खुशी / on Saturday, 24 August, 2024
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने X अकाउंट पर मच्छरों को मारने के लिए एक चीनी शख्स द्वारा बनाए गए 'मिनिएचर कैनन' का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मुंबई में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सोचता हूं...इस अविष्कार को कैसे प्राप्त करूं...आपके घर के लिए आयरन डोम।" यह मशीन रडार से मच्छरों को ट्रैक कर उन्हें निशाना बनाती है।