Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से भारत में माल भेज सकता है चीन, सरकार ने बनाई निगरानी सेल

short by रघुवर झा / on Tuesday, 15 April, 2025
अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से चीन के भारत में माल भेजने की आशंका के बीच वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने अंतर-मंत्रालयी आयात वृद्धि निगरानी सेल का गठन किया है। अतिरिक्त सचिव (वाणिज्य विभाग) एल सत्य श्रीनिवास ने कहा कि अगर आयात में असामान्य वृद्धि होती है तो वाणिज्य मंत्रालय सेफगार्ड शुल्क लगाने जैसी कार्रवाई कर सकता है।