600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई FIR, झारखंड विधानसभा मार्च में पुलिस से झड़प को लेकर ऐक्शन
परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ झारखंड विधानसभा तक मार्च के दौरान पुलिस संग कथित झड़प के बाद झारखंड पुलिस ने लगभग 100 ज्ञात और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में सरकारी काम में बाधा, पुलिस से विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, कम-से-कम 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़


