Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओवैसी ने वक्फ कानून के विरोध में लोगों से की 15 मिनट के लिए लाइट बंद रखने की अपील

short by ऋषि राज / on Tuesday, 29 April, 2025
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के तहत 30-अप्रैल को रात 9 बजे से 9:15 बजे के बीच अपने घरों की लाइटें बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "यह अधिनियम भारत के संविधान विशेषकर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।"
read more at भाषा