जेमिमा रॉड्रिग्स ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के बाद 'बल्ले से गिटार बजाकर' किया सेलिब्रेट
भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्स ने रविवार को राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे महिला वनडे मैच में शतक जड़ने के बाद बल्ले से गिटार बजाने के जेस्चर के साथ जश्न मनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। मैच में जेमिमा ने 12 चौकों की मदद से 91 गेंदों पर 102 रन बनाए। यह जेमिमा का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है।
read more at हिन्दुस्तान


