ज़ाकिर हुसैन के निधन की खबरों का उनकी बहन ने किया खंडन, जारी किया बयान
दिग्गज तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन की खबरों का उनके परिवार ने खंडन किया है। हुसैन की बहन खुर्शीद औलिया ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, "भाई अब भी जीवित हैं। कृपया आप सभी भाई के लिए दुआ करिए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।" गौरतलब है, हुसैन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं।


