Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' का एकमात्र मकसद राजनीतिक फायदा लेना है: दिल्ली में जल संकट मामले को लेकर LG

short by तान्या झा / on Saturday, 22 June, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट मामले को लेकर कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) का एकमात्र मकसद राजनीतिक फायदा हासिल करना है। उन्होंने कहा, "राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए दिल्ली के नेताओं ने जल संकट को अवसर में तब्दील कर दिया है ताकि पड़ोसी राज्यों पर इसका ठीकरा फोड़ा जा सके।"