राजस्थान के शिक्षा विभाग की वेबसाइट हुई हैक, 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' लिखा आ रहा नज़र
राजस्थान के शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक हो गई। वेबसाइट पर पहलगाम हमले से जुड़ा एक बैनर डाला गया जिसमें हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार बताया गया है। इसके अलावा, वेबसाइट पर 'fantastic tea club' व 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' लिखा दिख रहा है। गौरतलब है, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।
read more at News18 हिंदी


