Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रसगुल्ले को लेकर यूपी में शादी समारोह में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो हुआ वायरल

short by रौनक राज / on Friday, 21 February, 2025
फिरोज़ाबाद (यूपी) के शिकोहाबाद का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें एक शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर लोग आपस में भिड़ते दिखे। वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंक रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक (शिकोहाबाद) को न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।