क्यों कई बार हमें दिन में दिखाई देता है चंद्रमा?
चंद्रमा सिर्फ रात में दिखता है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। चंद्रमा खुद की रोशनी नहीं देता बल्कि यह सूर्य का प्रकाश परावर्तित करता है। यह रिफ्लेक्शन इतना चमकीला होता है कि चंद्रमा दिन के समय भी दिख सकता है। हालांकि, इसके लिए चंद्रमा का क्षितिज के ऊपर होना और आसमान का बहुत अधिक चमकीला ना होना ज़रूरी है।
read more at Nasa


