Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ED ने अटैच की रॉबर्ट वाड्रा की ₹36 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी

short by खुशी / on Thursday, 17 July, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकोहपुर (हरियाणा) ज़मीन घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के साथ ही उनकी संपत्ति भी अटैच की है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में रॉबर्ट वाड्रा व उनकी संस्थाओं से जुड़ी ₹36 करोड़ से अधिक मूल्य की 43 संपत्तियां अटैच की गई हैं।