Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युद्ध से बचकर US गई यूक्रेनी युवती की चलती ट्रेन में कर दी गई हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 7 September, 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध से बचकर अमेरिका पहुंची 23 वर्षीय यूक्रेनी शरणार्थी इरीना जारुत्स्का की पिछले महीने अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक चलती ट्रेन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इरीना की सीट के पीछे बैठे शख्स ने उसपर चाकू से तीन बार वार किया था। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।