Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई लूट, करोड़ों का सोना व ₹5 लाख कैश लेकर भाग निकले बदमाश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 12 August, 2025
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्रांच से 14.8 किलोग्राम सोना और ₹5 लाख कैश लूटे जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 नकाबपोश बदमाशों ने करीब 10 से 15 मिनट में करोड़ों के गहने लूटे और फरार हो गए। वहीं, घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।