BPSC टीआरई-4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया अपडेट
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर अपडेट दिया है। बकौल मंत्री, सभी ज़िलों से रिक्तियों की जानकारी मंगवाकर सूची एक सप्ताह के भीतर बीपीएससी को भेजी जाएगी जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अभ्यर्थियों की टीआरई-4 में अधिकतम आयु सीमा में 10-साल छूट की मांग पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने की बात कही।
read more at हिन्दुस्तान


