माता-पिता को अवैध अप्रवासी कहते थे सहपाठी, US में 11 साल की छात्रा ने की आत्महत्या
टेक्सस (अमेरिका) में एक 11-वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। छात्रा की मां ने कहा कि स्कूल में उसके सहपाठी कहते थे कि उसके माता-पिता अवैध अप्रवासी हैं और उन्हें ज़ंजीरों में बांधकर देश से बाहर किया जाएगा। छात्रा की मां के मुताबिक, सहपाठी उसे इमिग्रेशन डिपार्टमेंट में फोन करके इस बात की जानकारी देने की धमकी देते थे।
read more at abp न्यूज़


