एक साल के लिए बढ़ाया गया सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। नए निदेशक की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित की गई समिति की बैठक में नई नियुक्ति पर सहमति नहीं बन पाई थी। निदेशक प्रवीण सूद ने 25 मई, 2023 को सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला था।
read more at X


