लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹3,800 बढ़कर ₹1,53,800/10 ग्राम हो गया, जो करीब 7 सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी ₹2,100 उछलकर ₹2,34,800 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और अमेरिकी डॉलर की कमज़ोरी ने सोने-चांदी को सहारा दिया है।
read more at PTI


