Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को बनाया निशाना, मारी गोली

short by रौनक राज / on Sunday, 27 April, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों ने 45-वर्षीय गुलाम रसूल मगरे नामक सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मार दी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मगरे को उनके घर के अंदर गोली मारी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने उन्हें क्यों निशाना बनाया।