Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक में हाईजैक की गई ट्रेन में बंधक बनाए गए लोगों में ISI के कई अफसर हैं शामिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 March 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में मंगलवार को हाईजैक की गई ट्रेन में बंधक बनाए गए लोगों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के भी कई अधिकारी शामिल हैं। ट्रेन को हाईजैक करने की ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बीएलए ने एक बयान में कहा कि महिलाओं, बच्चों और बलोच नागरिकों को छोड़ दिया गया है।