वीकेंड पर महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे अनुमान से अधिक श्रद्धालु, प्रयागराज में लगा लंबा जाम
प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ में महीने के आखिरी रविवार (वीकेंड) के मौके पर अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं जिससे शहर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लाख से अधिक गाड़ियां प्रयागराज में प्रवेश कर चुकी हैं। भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट्स पर चौकसी बरत रहा है।
read more at इंडिया टीवी


