Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर जारी हुई गाइडलाइन, बिना लाइसेंस नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

short by Tanya Jha / on Monday, 29 September 2025
बिहार सरकार और ज़िला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है कि बिना लाइसेंस के कोई भी मूर्ति विसर्जित नहीं होगी और न ही जुलूस निकाला जाएगा। आदेशानुसार, रात 10 बजे लाउडस्पीकर बंद करने होंगे और सभी जुलूस की वीडियोग्राफी भी करनी होगी।