Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सहारनपुर की 'गार्गी' बनी यूपी की नंबर-1 भैंस, 23 लीटर से ज़्यादा दूध देकर बनाया रिकॉर्ड

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 20 May, 2026
सहारनपुर (यूपी) के पास स्थित मोहम्मदपुर गांव के पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य चौधरी विक्रम सिंह द्वारा पाली गई मुर्रा नस्ल की भैंस गार्गी ने एक दिन में 23.375 लीटर दूध देकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। गार्गी की ऊंचाई लगभग साढ़े पांच फीट है। उसकी कीमत ₹50 लाख तक लग चुकी है लेकिन विक्रम उसे बेचना नहीं चाहते।