Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वंदे भारत ट्रेन पर छत्तीसगढ़ में हुआ पथराव, रविवार को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

short by shashank mishra / on Thursday, 15 December, 2022
रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया। बकौल अधिकारी, यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशन के बीच हुई जिससे एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई है। यह देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है जिसे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।